करम पर्व की पूर्व संध्या पर झूम उठा मालियादा, छह नृत्य मंडलियों ने बिखेरा संस्कृति का रंग

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राम सूर्या मुंडा हुए शामिल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी के मालियादा बड़ी टोला में प्रखंड स्तरीय करम पूर्व संध्या कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ. विभिन्न गांवों से आई छह नृत्य मंडलियों ने पारंपरिक गीत, संगीत और नृत्य से समा बांधा. विधायक राम सूर्या मुंडा मुख्य अतिथि रहे.

विज्ञापन

खूंटी. मुरहू के मालियादा बड़ी टोला में प्रखंड स्तरीय पारंपरिक सांस्कृतिक सह करम पूर्व संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विभिन्न गांवों से पहुंची छह नृत्य मंडलियों ने पारंपरिक गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

विज्ञापन

पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों ने झारखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपरा की झलक प्रस्तुत की. कार्यक्रम में विधायक राम सूर्या मुंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और कलाकारों का उत्साह बढ़ाया.

सांस्कृतिक निदेशालय के सहयोग तथा रामकृष्ण मिशन आश्रम मोरहाबादी के प्रायोजन में आयोजित कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करनेवाली मंडलियों को प्रथम पुरस्कार के रूप में नकद राशि दी गयी. विधायक ने कहा कि गांवों में ही हमारी संस्कृति और परंपराओं की जड़ें जीवित हैं. इन्हें बचाना और अगली पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है.

मौके पर मुखिया परती टूटी, सुखराम सरूकद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola