भव्य बने पंडालों में विराजे गणपति, उत्सव में डूबे कर्रा प्रखंड के लोग

Updated:
विज्ञापन
भव्य बने पंडालों में विराजे गणपति, उत्सव में डूबे कर्रा प्रखंड के लोग

कर्रा प्रखंड के कर्रा, लोधमा और गोविंदपुर में गणेश महोत्सव बड़े ही उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा प्रखंड के कर्रा, लोधमा और गोविंदपुर में गणेश महोत्सव बड़े ही उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है. पूरा प्रखंड गणपति की भक्ति में सराबोर है. हर ओर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष गूंज रहे हैं. कर्रा, लोधमा और गोविंदपुर में आकर्षक सजावट के साथ भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है. जिसमें भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गयी है. पंडाल की सजावट को देखने दूर-दराज के गांवों से लोग पहुंच रहे हैं. बुधवार की सुबह गणेश महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं और पुरुष शामिल हुए. आयोजन समिति और स्थानीय युवाओं ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई. कर्रा महतो टोली में धनंजय पाठक के द्वारा विधि विधान से पूजा कराया जा रहा हैं. यह पूजा तीन दिन चलेगी. रोज रात्रि आठ बजे आरती होगी. विसर्जन 30 तारीख को किया जायेगा. गोविंदपुर में पंडित घनुवा महाराज के द्वारा पूजा अर्चना करायी गयी. गणेश महोत्सव के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा. आयोजन को सफल बनाने में कर्रा महतो टोली गणेश पूजा में अंकित केसरी, अमन कुमार, विवेक कुमार, शशि भूषण, आशीष मेहता, समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर महतो, आकाश कुमार, लोकेश कुमार, दिवाकर कुमार सहित अन्य का योगदान है.

कर्रा प्रखंड में गणेश महोत्सव का आयोजनB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola