संघ के निबंधन पर हर्ष जताया

Updated:
विज्ञापन
संघ के निबंधन पर हर्ष जताया

मजदूर यूनियन भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ का आधिकारिक रूप से निबंधन हो गया.

विज्ञापन

खूंटी.

मजदूर यूनियन भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ का आधिकारिक रूप से निबंधन हो गया. बुधवार को लेबर कमिश्नर ने बीकेएमएस के अध्यक्ष अजय कुमार महतो को निबंधन पत्र प्रदान किया. संघ के निबंधन होने पर संघ के पदाधिकारियों ने हर्ष प्रकट किया है. इस अवसर पर अध्यक्ष अजय कुमार महतो ने कहा कि बीकेएमएस के निबंधन होने से श्रमिकों के लिए लड़ाई को और मजबूती मिलेगी. उनके संघर्ष को और बल मिलेगा. यह निबंधन मजदूरों की एकता और उनके अटूट संघर्ष का प्रतीक है. मौके पर अमित कुमार गौतम, संतोष महतो, सुमन पटेल, सुरेश कुमार, देवानंद नायक, दिनेश कुमार, आशीष कुमार, गंगा महतो, लालमोहन, परमेश्वर राणा, अजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola