जोनल प्रतियोगिता में डीएवी खूंटी का शानदार प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
जोनल प्रतियोगिता में डीएवी खूंटी का शानदार प्रदर्शन

डीएवी जोनल प्रतियोगिता में खूंटी डीएवी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

खूंटी. डीएवी जोनल प्रतियोगिता में खूंटी डीएवी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. टीसीआइ डीएवी गोविंदपुर द्वारा आयोजित जोनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में डीएवी खूंटी की ईशा कुमारी ने तीन स्वर्ण और आदित्य कुमार ने एक स्वर्ण तथा दो कांस्य पदक प्राप्त किया. निरजा सहाय डीएवी, कांके रांची द्वारा आयोजित जोनल हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में डीएवी खूंटी ने डीएवी भरैच नगर को 12-0 से पराजित किया. फाइनल मैच में डीएवी खूंटी की टीम उपविजेता रही. प्रतियोगिता में डीएवी खूंटी के छह खिलाड़ी नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए. प्राचार्य मनोजेश्वर कुमार ने प्रतिभागी छात्रों को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. मौके पर खेल शिक्षक एमके सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola