गणपति की महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुख-समृद्धि की कामना

Updated:
विज्ञापन

महाआरती में शामिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गणेश महोत्सव 2026 के अवसर पर खूंटी में गणपति की प्रतिमा की महाआरती का आयोजन किया गया. इस दौरान भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.

विज्ञापन

खूंटी. गणेश महोत्सव 2026 के अवसर पर बप्पा मोरया पूजा समिति एवं बिरसा वाहिनी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में स्थापित गणपति की प्रतिमा का दर्शन और महाआरती हुई.

विज्ञापन

इसमें केंद्रीय रामनवमी महासमिति एवं सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, नेताजी चौक के पदाधिकारी शामिल हुए. श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की.

महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. आयोजन समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने केंद्रीय रामनवमी महासमिति एवं सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.

समिति ने महाआरती में शामिल होने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola