डीएवी स्कूल की क्षमता संवर्द्धन कार्यशाला में 60 शिक्षक शामिल हुए

Updated:
विज्ञापन

दो दिवसीय क्षमता संवर्द्धन कार्यशाला का शनिवार को सफल समापन हुआ.

विज्ञापन

बुंडू. बिरसा मुंडा डीएवी आवासीय विद्यालय, बुंडू में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय क्षमता संवर्द्धन कार्यशाला का शनिवार को सफल समापन हुआ. कार्यशाला का विषय विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण था. कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों से आये लगभग 60 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय भाग लिया. मुख्य संसाधक कैम्ब्रियन पब्लिक स्कूल की प्राचार्या परमजीत कौर तथा कैराली पब्लिक स्कूल की शिक्षिका सीमा सिंह रहीं. दोनों संसाधकों ने विभिन्न सत्रों में शिक्षकों को विद्यालयी पर्यावरण में शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के व्यावहारिक तरीकों और नवीन दृष्टिकोण से अवगत कराया।समापन समारोह में विद्यालय के प्राचार्य आकाश कुमार सिन्हा ने दोनों संसाधकों को स्मृति चिह्न के रूप में पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया. साथ ही, कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो प्रतिभागियों को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. अपने समापन भाषण में प्राचार्य श्री सिन्हा ने कार्यशाला की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और कहा कि यह प्रशिक्षण शिक्षकों को अपने विद्यालयों में स्वास्थ्य एवं कल्याण संबंधी बेहतर कार्यक्रम लागू करने में सक्षम बनाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola