रनिया में श्रमदान कर बनाया बोरी बांध

Updated:
विज्ञापन
रनिया में श्रमदान कर बनाया बोरी बांध

रनिया के बनई प्रखंड में बुधवार को जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए रनिया के बनई नाला में श्रमदान कर बोरी बांध बनाया गया.

विज्ञापन

रनिया. रनिया के बनई प्रखंड में बुधवार को जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए रनिया के बनई नाला में श्रमदान कर बोरी बांध बनाया गया. इस अवसर पर प्रमुख नेली डहंगा, बीडीओ प्रशांत डांग सहित कई मुखिया और ग्रामीणों ने श्रमदान कर बोरी बांध का निर्माण किया. इस अवसर पर प्रमुख ने कहा कि बोरी बांध बनाये जाने से क्षेत्र के लोगों को और किसानों को लाभ मिलेगा. बीडीओ प्रशांत डांग ने कहा कि सामूहिक प्रयास से बनाए गए बोरी बांध आने वाले समय में ग्रामीण किसानों के लिए कृषि कार्य में सहायक सिद्ध होगा. बोरी बांध का निर्माण से लोगों में जल संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ेगी. और खेती किसानी के क्षेत्र में गांव की तस्वीर बदलेगी. जल संरक्षण के क्षेत्र में जनभागीदारी और प्रशासनिक समन्वय का सशक्त उदाहरण बोरी बांध का निर्माण करना है. मौके पर मुखिया बरदानी कंडुलना, प्रतिमा कंडुलना, सुशीला देवी, गिरधारी नाग सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola