संत तेरेसा स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

Published by : SATISH SHARMA Updated At : 31 Jan 2026 6:35 PM

विज्ञापन

संत तेरेसा बालिका मध्य विद्यालय तोरपा में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

तोरपा. संत तेरेसा बालिका मध्य विद्यालय तोरपा में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में 100 मीटर का दौड़ सहित, बिस्किट रेस, चम्मच रेस, पिल्लु रेस, बोरा रेस, जलेबी रेस, रस्साकसी आदि प्रतियोगिता आयोजित की गयी. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि संत तेरेसा बालिका मध्य विद्यालय प्रबंध समिति की सचिव सिस्टर सुहासिनी खलखो थी. उन्होंने दीप जलाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जीवन में पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद का होना भी जरूरी है. खेलकूद से शरीर स्वस्थ्य बनता है साथ ही अनुशासन की भावना का विकास होता है. मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर विनीता सहित विद्यालय की शिक्षक व छात्राएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
SATISH SHARMA

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola