रिश्वत लेते अहर्ता थाना प्रभारी ट्रैप, एसीबी ने 50 हजार रुपये के साथ रंगेहाथ दबोचा

Updated:
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी को एसीबी ने किया गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खूंटी में महिला थाना प्रभारी सपना सुलेखा को एसीबी ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज हुआ है।

विज्ञापन

खूंटी: AHTU सह महिला थाना प्रभारी पुअनि सपना सुलेखा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. एसीबी ने यह कार्रवाई एक परिवादी खूंटी के हुरलुंग निवासी श्याम कुमार के शिकायत के सत्यापन के बाद की. आरोपी थाना प्रभारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

एसीबी के अनुसार, परिवादी ने शिकायत की थी कि उसके विरुद्ध अहर्ता थाना कांड संख्या-06/2025 में मामला दर्ज है. मामले की जांच के दौरान थाना प्रभारी ने केस से राहत दिलाने और सहयोग करने के एवज में चार लाख 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी. बातचीत के बाद पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये देने पर सहमति बनी.

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने आरोपों का सत्यापन कराया. जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर रांची थाना कांड संख्या-15/26, दिनांक 29 जुलाई 2026 दर्ज किया गया. इसके बाद गुरुवार को एसीबी की ट्रैप टीम ने जाल बिछाकर थाना प्रभारी सपना सुलेखा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

एसीबी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola