दीवार गिरने से दब कर युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
दीवार गिरने से दब कर युवक की मौत

लगातार बारिश से घर की दीवार गिरने से उसमें दब कर राजकुमार मांझी (22) की मौत गुरुवार को हो गयी.

विज्ञापन

तोरपा. लगात���र बारिश से घर की दीवार गिरने से उसमें दब कर राजकुमार मांझी (22) की मौत गुरुवार को हो गयी. वह डोड़मा का रहनेवाला था. वर्तमान में खूंटी के एक मेडिकल स्टोर में काम करता था. घटना गुरुवार की सुबह लगभग पांच बजे की बतायी जाती है. मिली जानकारी के अनुसार लगातार बारिश के कारण उसके एक रिश्तेदार के घर की दीवार टेढ़ी हो गयी थी. राजकुमार लकड़ी लगा कर उस दीवार को सपोर्ट दे रहा था. इसी बीच अचानक दीवार गिर गयी, जिसमें वह दब गया. उसे तत्काल सदर अस्पताल खूंटी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रांची रेफर कर दिया गया. एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola