जंगली हाथी ने घर ध्वस्त किया, पति-पत्नी घायल

Updated:
विज्ञापन
जंगली हाथी ने घर ध्वस्त किया, पति-पत्नी घायल

मनाहातू गांव में सोमवार की रात जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. किसान घुरन साहु के मकान को तोड़कर चावल खा गया.

विज्ञापन

रनिया. मनाहातू गांव में सोमवार की रात जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. किसान घुरन साहु के मकान को तोड़कर चावल खा गया. मकान के मलबे में दबने से घुरन साहु और उसकी पत्नी पुष्पा देवी घायल हो गयी. घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने हाथी को खदेड़कर जंगल की ओर भगाया. वहीं, घायल घुरन को उपचार के लिए रांची के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसे गंभीर चोट लगी है. घटना में पुष्पा देवी को मामूली चोट आयी है. हाथी के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. लगातार क्षेत्र में हाथी के आतंक बढ़ने से किसानों की परेशानी बढ़ गयी है. हाथी मकान तोड़ने और दैनिक उपयोगी सामग्री के मकान के अंदर दबने से पीड़ित परिवार को हजारों रुपये का नुकसान हो रहा है. वन विभाग की ओर से भुक्तभोगी परिवार को दस हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola