35 बच्चों से भरी स्कूल बस और हाइवा में टक्कर, छह घायल

Updated:
विज्ञापन
35 बच्चों से भरी स्कूल बस और हाइवा में टक्कर, छह घायल

रांची-खूंटी मार्ग में गुरुवार की सुबह एक स्कूल बस और हाइवा में टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में बस में सवार 35 स्कूली बच्चे बाल-बाल बचे.

विज्ञापन

दुर्घटना के बाद मची चीख-पुकार, बस में बैठे बच्चे लगे चिल्लाने

प्रतिनिधि, खूंटी

रांची-खूंटी मार्ग में गुरुवार की सुबह एक स्कूल बस और हाइवा में टक्कर हो गयी. इस दुर्घटना में बस में सवार 35 स्कूली बच्चे बाल-बाल बचे. हालांकि, हाइवा चालक और बस में सवार पांच बच्चे घायल हो गये. घायलों का खूंटी-तमाड़ पथ पर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज किया गया. वहीं, हाइवा चालक बुधन लाल मुंडा हाइवा के केबिन में फंस गया था. बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया. उसका एक पैर टूट गया है. जानकारी के अनुसार गिट्टी लदा हुआ हाइवा (जेएच01डीडी-4252) हुटार की ओर से खूंटी की तरफ आ रहा था. इसी क्रम में तजना नदी के समीप स्कूली बस (जेएच01एएस-2851) से टक्कर हो गयी. बस में टेंडर हार्ट स्कूल के 35 बच्चे बैठे थे. घटना के बाद बच्चे भयभीत होकर चिल्लाने लगे. घटना की जानकारी मिलते ही कई अभिभावक और पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया. वहीं, बच्चों को दूसरे बस से स्कूल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola