लंबित योजनाओं को जल्द करें पूरा : उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन
लंबित योजनाओं को जल्द करें पूरा : उपायुक्त

समाहरणालय सभागार में गुरुवार को ग्रामीण विकास विभाग, विकास शाखा और अन्य विभागों की समीक्षा बैठक की गयी.

विज्ञापन

समाहरणालय में विकास योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा

प्रतिनिधि, खूंटी

समाहरणालय सभागार में गुरुवार को ग्रामीण विकास विभाग, विकास शाखा और अन्य विभागों की समीक्षा बैठक की गयी. उपायुक्त लोकेश मिश्र ने मनरेगा के तहत रोजगार सृजन, प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, 15वें वित्त आयोग, जल छाजन, एनआरइपी, जिला परिषद समेत अन्य से संबंधित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. उपायुक्त ने मनरेगा के तहत न्यूनतम 100 दिन का रोजगार गारंटी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वहीं, मनरेगा के तहत रोजगार सृजन, मजदूरी भुगतान, श्रमिकों के बैंक खाते खुलवाने, केवाइसी सहित अन्य की जानकारी ली. उन्होंने लूज बोल्डर बांध, चेक डैम और बोरी बांध को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए कहा. प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना के तहत प्रगति की समीक्षा की. कहा कि सभी लंबित आवास निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करें. वहीं, योग्य लाभुकों को आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए भी कहा गया. उपायुक्त ने आवास योजना का भुगतान समय पर करने का निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त ने कर्रा में बहुद्देश्यीय भवन, इंडोर स्टेडियम, स्वास्थ्य केंद्र अड़की के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने योजनाओं का धरातल पर जाकर जांच करने और निर्माणाधीन योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए कहा. उपायुक्त ने पेरवाघाघ में निर्माणाधीन विकास कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए कहा. मौके पर डीडीसी श्याम नारायण राम, सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola