ePaper

ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल से जोड़ना लक्ष्य : बीडीओ

Updated at : 28 Apr 2025 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल से जोड़ना लक्ष्य : बीडीओ

रनिया प्रखंड सभागार में सोमवार को स्कूल रुआर-2025 कार्यक्रम को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रखंड स्तर पर स्कूल रुआर कार्यक्रम की शुरुआत

रनिया. रनिया प्रखंड सभागार में सोमवार को स्कूल रुआर-2025 कार्यक्रम को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की शुरुआत प्रमुख नेली डहंगा और बीडीओ प्रशांत डांग ने की. इस अवसर पर प्रमुख ने स्कूल से छूटे विद्यार्थियों का पुनः स्कूल में नामांकन करने की अपील की. कहा कि इसमें शिक्षक और जनप्रतिनिधि अपने दायित्व का निर्वहन करें. बीडीओ ने कहा कि पांच वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी विद्यार्थियों का नामांकन शत प्रतिशत करें. उन्होंने कहा कि ड्रॉपआउट बच्चों को स्कूल से जोड़ना कार्यक्रम का लक्ष्य है. वहीं, उनका स्कूल में ठहराव भी सुनिश्चित करें. बीइइओ धीरेंद्र कुमार ने स्कूल रुआर कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी. मौके पर उपप्रमुख रेशमा कंडुलना, डॉ आलोक बाड़ा, बीपीओ विवके कुमार, आश्रित इंदवार, विनित पांडा, श्रवण गोप, बिरेंद्र तिर्की, गैर सरकारी संस्था के प्रतिनिधि, मुखिया सहित अन्य उपस्थित थे.

शत प्रतिशत विद्यार्थियों का नामांकन सुनिश्चित करें

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तहत स्कूल रुआर 2025 कार्यक्रम की सोमवार को कर्रा में शुरुआत की गयी. इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष मंजू देवी और बीडीओ स्मिता नगेशिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. जिप उपाध्यक्ष मंजू देवी ने कहा कि स्कूल रुआर के तहत पांच से 18 वर्ष तक के शत प्रतिशत विद्यार्थियों का स्कूल में नामांकन सुनिश्चित करें. वहीं स्कूलों में जीरो ड्रॉप आउट को सुनिश्चित करें. बीडीओ स्मिता नगेशिया ने कहा कि नये सत्र शुरू होते हीं नामांकन अभियान शुरू होता है. सभी मिलकर शिशु पंजी व आंगनबाड़ी से संपर्क कर लक्ष्य समूह के सभी बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें. कार्यक्रम में बीपीओ मनमोहन साहु, मुखिया अनूप कुजूर, सुखराम धान, रवि प्रकाश सोनी, पवन कुमार, संदीप सिंह, सूर्यकांत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola