खूंटी की महिला उद्यमियों के लिए बड़ा मौका, 10 लाख रुपये तक मिलेगी मदद; 30 सितंबर तक आवेदन
उन्मुखीकरण कार्यक्रम में शामिल महिलाएं | Prabhat Khabar Network
झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम के तहत खूंटी की महिला उद्यमियों को गैर-कृषि व्यवसायों के लिए 10 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता मिलेगी. प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और बाजार से जुड़ाव का अवसर पाएं. 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करें.
खूंटी. डीआरडीए सभागार में सोमवार को झारखंड इनक्यूबेटर कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय लॉन्चिंग सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिला उद्यमियों को गैर-कृषि क्षेत्र के विनिर्माण एवं सेवा आधारित व्यवसायों से जोड़ना है.
प्रशिक्षण से लेकर बाजार तक मिलेगी मदद
कार्यक्रम के दौरान महिला उद्यमियों को उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार, बेहतर पैकेजिंग व ब्रांडिंग, आधुनिक तकनीक के उपयोग और बाजार से जुड़ाव की जानकारी दी गयी. इसके अलावा व्यवसाय विकास, नेटवर्किंग, सरकारी योजनाओं व वित्तीय संस्थानों से लिंकेज, व्यवसाय प्रबंधन और प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी भी दी गयी.
150 उत्कृष्ट महिला उद्यमियों का होगा चयन
कार्यक्रम के तहत राज्य स्तर पर 150 उत्कृष्ट महिला उद्यमियों का चयन किया जाएगा. चयनित उद्यमियों को व्यवसाय के विस्तार एवं विकास के लिए 10 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध करायी जाएगी. इसके साथ ही विशेषज्ञों द्वारा व्यक्तिगत मार्गदर्शन, व्यावसायिक प्रशिक्षण और इनक्यूबेशन सहायता भी दी जाएगी.
30 सितंबर तक कर सकेंगी ऑनलाइन आवेदन
कार्यक्रम में महिला उद्यमियों को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. इच्छुक महिला उद्यमी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं. कार्यक्रम का उद्देश्य महिला उद्यमियों को व्यवसाय शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और बाजार से जोड़ना है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए