खूंटी : वाहन चोर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

खूंटी : खूंटी पुलिस ने रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से अंतराज्यीय वाहन चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से खूंटी से चोरी की गयी बोलेरो बरामद की है. सात मोबाइल भी जब्त की है. यह जानकारी एसपी आशुतोष शेखर ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी. उन्होंने […]

विज्ञापन

खूंटी : खूंटी पुलिस ने रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से अंतराज्यीय वाहन चोर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से खूंटी से चोरी की गयी बोलेरो बरामद की है. सात मोबाइल भी जब्त की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह जानकारी एसपी आशुतोष शेखर ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से वाहनों की चोरी करते थे. उसे नया रूप दिया जाता था, जिससे लोग उसे पहचान न सकें. इसके बाद उन वाहनों में शराब की तस्करी की जाती थी. शराब को बिहार ले जाया जाता था. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का काम गाड़ियों की चोरी कर शराब तस्करों तक पहुंचाना था. पूछताछ में आरोपियों ने चार और गाड़ियों की चोरी की बात स्वीकार की है.

इसमें प्रकाश कुमार साह और विक्की कुमार की मुख्य भूमिका रहती थी. ज्ञात हो कि खूंटी से 14 जनवरी की रात बोलेरो और स्काॅर्पियो की चोरी हुई थी. इसमें से बोलेरो बरामद कर ली गयी है. एसपी ने बताया कि स्काॅर्पियो की चोरी दूसरे गिरोह द्वारा की गयी है. उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा. छापेमारी अभियान में एसडीपीओ आशीष कुमार महली, खूंटी थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो, बिरहू प्रसाद, पुष्पराज कुमार, रजनीकांत, नरसिंह मुंडा, अभिषेक कुमार और सशस्त्र बल शामिल थे.

इन्हें गिरफ्तार किया गया : जगन्नाथपुर निवासी प्रकाश कुमार साह, राहुल तिवारी उर्फ शुभम, राहुल कुमार, पटना निवासी विक्की कुमार और बिहारशरीफ निवासी मुकेश कुमार. इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. वहीं, एक सदस्य नाबालिग (बिहार निवासी) है, उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola