जहां हुआ था वोट बहिष्कार उस बूथ में 80%मतदान
रायडीह : खूंटी लोकसभा चुनाव में मतदान के अवसर पर मतदाताओं में उत्साह दिखा. जहां ग्रामीणों ने किया था वोट बहिष्कार, उक्त मतदान केंद्र में 80 प्रतिशत मतदान हुआ. यह वाक्या राजकीय उत्क्रमित मवि चिरोडीह का है. इस मतदान केंद्र में मतदाताओं की संख्या 651 है, जिसमें 504 मतदाताओं ने मतदान किया है. इसी मतदान […]
रायडीह : खूंटी लोकसभा चुनाव में मतदान के अवसर पर मतदाताओं में उत्साह दिखा. जहां ग्रामीणों ने किया था वोट बहिष्कार, उक्त मतदान केंद्र में 80 प्रतिशत मतदान हुआ. यह वाक्या राजकीय उत्क्रमित मवि चिरोडीह का है.
आपके शहर में
इस मतदान केंद्र में मतदाताओं की संख्या 651 है, जिसमें 504 मतदाताओं ने मतदान किया है. इसी मतदान केंद्र के तहत आने वाले कुलबीर, तेतरडांड, तिलैइहडांड, जोगीटोली, दौरीबारी, पहाडटोली, चिरोडीह, अंबाकोना के ग्रामीणों ने सड़क व पुल पुलिया की समस्या को लेकर वोट बहिष्कार किया था व गांव के मुख्य मार्ग पर बेरियर लगा कर नेताओं के प्रवेश का वर्जित कर दिया गया था. उक्त समाचार को प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था. साथ ही गांव की समस्याओं से लोगों को अवगत कराया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए