झारखंड में जमकर बरसेंगे बादल, इन जिलों में 1-2 जुलाई को भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट 

Updated:
विज्ञापन
बारिश. सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Jharkhand Weather News: झारखंड में मानसून के सक्रिय होते ही मौसम ने करवट ले ली है. राज्य के कई इलाकों में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार, 1 जुलाई को रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather News: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने मंगलवार को पूरे झारखंड को कवर कर लिया है. इसके सक्रिय होते ही राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई और लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली. सबसे अधिक 67.4 मिमी बारिश मेदिनीनगर में हुई, जबकि रांची में 20 मिमी और चाईबासा में 14 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, एक और दो जुलाई को राज्य के देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है. साथ ही वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है. 

रांची का पारा 5.5 डिग्री गिरा

बारिश होने से झारखंड के लगभग सभी जिलों में मंगलवार को अधिकतम तापमान में कमी आ गई है. झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार की तुलना में मंगलवार को 5.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आ गई है. रांची का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री हो गया है. वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री रहा. 

3-5 जुलाई तक बारिश में रहेगी कमी 

मौसम विभाग के अनुसार, तीन से पांच तक मेघ गर्जन और वज्रपात हो सकते हैं, जबकि बारिश की कमी रह सकती है. छह जुलाई से राज्य के कई इलाकों में फिर से भारी बारिश हो सकती है. 

रांची में 26% कम बारिश 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, एक जून से 30 जून तक पूरे झारखंड में 54% कम बारिश हुई है, जबकि रांची में 26% कम बारिश हुई है. रांची में इस दौरान सामान्य तौर पर 197.6 मिमी बारिश होती है, लेकिन अब तक यहां 146.9 मिमी बारिश ही हुई है.

यह भी पढ़ें: रांची में ऑनलाइन रजिस्टर-2 से छेड़छाड़ कर अवैध जमाबंदी, कांके सीओ ने साइबर थाने में दर्ज कराई एफआईआर

यह भी पढ़ें: जेपीएससी सिविल सर्विस पीटी रिजल्ट जारी होने का रास्ता साफ, उम्र सीमा विवाद पर हाईकोर्ट ने खत्म की सुनवाई

यह भी पढ़ें: सीसीएल कर्मी को राहत: 39 साल की नौकरी के बाद कर दिए गए थे बर्खास्त, हाईकोर्ट ने आदेश किया निरस्त

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola