झारखंड में चार दिन में बढ़ेगा मॉनसून का दायरा, 16 जून को कई जिलों में तेज हवा-बारिश के आसार

Updated:
विज्ञापन

बारिश सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Jharkhand Weather: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अगले दो दिनों तक कमजोर रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, 16 जून को राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में कहीं-कहीं वज्रपात के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दो दिन तक कमजोर स्थिति में होगा, दूसरी तरफ सोमवार को प्रशांत महासागर में अलनीनो का निर्माण हो गया है. अब इसके आकलन के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि इसकी गहराई कितनी है. मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अलनीनो का निर्माण शुभ संकेत नहीं है. इसका असर खेती पर पड़ सकता है. वैसे सोमवार को मॉनसून झारखंड के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है. मॉनसून अब धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां के पूरे इलाके, गिरिडीह के कुछ और हिस्सों और पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रांची और रामगढ़ के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बाबू राज पीपी ने बताया कि अगले तीन से चार दिन के दौरान झारखंड के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थिति है. 

आपके शहर में

विज्ञापन

16-17 जून का मौसम 

मौसम विभाग के अनुसार, 16 जून को आकाश में बादल छाये रहेंगे. उत्तर-पश्चिम भाग को छोड़ कर शेष भागों में कहीं-कहीं वज्रपात, तेज हवा और बारिश होने की संभावना है. वहीं 17 जून को रांची सहित लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, पश्चिमी सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में वज्रपात, तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. 

कई जिलों में रहा गर्मी का असर 

सोमवार को राज्य के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई. रांची का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री, मेदिनीनगर का 40.4, जमशेदपुर का 40.0, बोकारो का 38.5 और चाईबासा का 38 डिग्री सेल्सियस रहा. सोमवार को रामगढ़ में एक मिमी बारिश हुई, जबकि कांके में पिछले 24 घंटे में 86.4 मिमी बारिश दर्ज की गई.

ये भी पढ़ेंPalamu: पेयजल संकट से आक्रोशित कोनवाई के ग्रामीणों ने पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ को किया 6 घंटे जाम

ये भी पढ़ेंविनीत हत्याकांड में पुलिस ने दिलीप तिवारी को रिमांड पर लेकर किया पूछताछ, थाना परिसर से पैदल जेल पहुंचाया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola