पंचतत्व में विलीन होंगे सुदिव्य कुमार सोनू, राजकीय सम्मान के साथ साढ़े 3 बजे होगा अंतिम संस्कार

Updated:
विज्ञापन

नहीं रहें झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री Sudivya Kumar Sonu

झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आज गिरिडीह के हरसिंहरायडीह श्मशान घाट में अपराह्न साढ़े तीन बजे किया जाएगा. उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ था, जिससे राज्य में शोक की लहर है.

विज्ञापन

Sudivya Kumar Sonu Passes away:  झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार रविवार को राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. इस संबंध में झारखंड मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा ने गिरिडीह के उपायुक्त को पत्र भेजा है. जिसमें कहा गया है कि राज्य सरकार ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ करने का निर्णय लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

राज्यभर के नेता उन्हें दे रहे श्रद्धांजलि

बता दें, दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री थे. उनके निधन से राज्य की राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है. राज्यभर के नेता और कार्यकर्ता उनके निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- पत्नी, दो बेटियों और बेटे को छोड़ गए सुदिव्य कुमार सोनू, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

देर रात आया था हार्ट अटैक

रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार (5 सितंबर 2026) की देर रात मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अचानक हार्ट अटैक आया. इसके बाद उन्हें तत्काल गिरिडीह स्थित मर्सी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली.

आज साढ़े तीन बजे होगी अंत्येष्टि

वहीं, जारी पत्र के अनुसार, दिवंगत मंत्री के पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि रविवार छह सितंबर को अपराह्न साढ़े तीन बजे गिरिडीह के उसरी नदी स्थित हरसिंहरायडीह श्मशान घाट में की जाएगी. राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी.

ये भी पढें- झारखंड में 2 दिनों का राजकीय शोक, मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

सरकार की तरफ से गिरिडीह डीसी के भेजा गया पत्र
सरकार की तरफ से गिरिडीह डीसी के भेजा गया पत्र
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola