नाराणयपुर प्रखंड कार्यालय परिसर से गायब हो रहे हैं खिड़की-दरवाजे

Published by : UMESH KUMAR Updated At : 30 Jan 2026 8:10 PM

विज्ञापन

नारायणपुर. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में स्थित पुराने सरकारी भवनों से खिड़की और दरवाजे चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है.

विज्ञापन

निगरानी के अभाव में बदमाश सरकारी संपत्ति को पहुंचा रहे नुकसान प्रतिनिधि, नारायणपुर. प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में स्थित पुराने सरकारी भवनों से खिड़की और दरवाजे चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. इससे न सिर्फ सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं. कुछ दिनों में एक के बाद एक भवनों के खिड़की-दरवाजे रात के अंधेरे में उखाड़कर अज्ञात चोर ले गये हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अब तक इसे रोकने के लिए कोई ठोस और प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है. स्थानीय नागरिकों के अनुसार प्रखंड कार्यालय परिसर में कई पुराने सरकारी भवन हैं, जिनका उपयोग अलग-अलग विभागों द्वारा किया जाता रहा है. इनमें से कई भवन अब जर्जर अवस्था में हैं, जिसका फायदा असामाजिक तत्व उठा रहे हैं. लोगों ने बताया कि कई भवनों के खिड़की-दरवाजे पूरी तरह गायब हो चुके हैं, जिससे भवनों की संरचना और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रहे हैं. खुले भवनों में रात के समय असामाजिक गतिविधियों की आशंका भी बनी रहती है. चोरी की घटनाएं बार-बार हो रही है, बावजूद न तो नियमित निगरानी की व्यवस्था की गई है और न ही रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाया गया है. परिसर में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था का अभाव भी चोरों के लिए अवसर बना हुआ है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया, तो भविष्य में और अधिक सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच सकता है. इतना ही नहीं, प्रखंड कार्यालय परिसर में लगे पेड़-पौधे की डालियां और लकड़ियां भी तोड़कर ले जाई जा रही है उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है. क्या कहते हैं सीओ सीओ ने कहा कि यह विषय मेरे संज्ञान में आया है. रात्रि के समय चौकीदार तैनात किये जायेंगे, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके. दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. -देवराज गुप्ता, सीओ, नारायणपुर

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola