ग्राम प्रधानों ने संगठन की मजबूती पर की चर्चा
नारायणपुर प्रखंड परिसर में गुरुवार को राजस्व ग्राम प्रधानों की मासिक बैठक शिवलाल मुर्मू की अध्यक्षता में हुई.
नारायणपुर. नारायणपुर प्रखंड परिसर में गुरुवार को राजस्व ग्राम प्रधानों की मासिक बैठक शिवलाल मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने पर विशेष चर्चा की गयी. शिवलाल मुर्मू ने कहा कि हमारे सहयोगी नायकी, गोड़ेत, परगनैत को सम्मान राशि मिलनी चाहिए. क्योंकि हमारे सहयोगी के रूप में निरंतर कार्य कर रहे हैं. ग्रामस्तर पर योजना चयन के लिए होने वाली बैठकों में ग्राम प्रधानों को अध्यक्षता का अधिकार मिलना चाहिए. कल्याण विभाग की ओर से राजस्व ग्रामों को दी जाने वाली राशि के खर्च का अधिकार मिलना चाहिए. मौके पर हेमंत मुर्मू, अमर मंडल, नरेश सोरेन, अरविंद ओझा, गुलाब सिंह, नीरा राय आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए