केंद्रीय गृह मंत्री आज जामताड़ा में, जनसभा में भरेंगे हुंकार

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 24 मई को जामताड़ा प्रखंड के मेझिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.

विज्ञापन

जामताड़ा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 24 मई को जामताड़ा प्रखंड के मेझिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी की जा रही है. मेझिया दुर्गा मंदिर के समीप मैदान में भव्य पंडाल तैयार किया गया है. वहीं पंडाल के बगल में अस्थायी हैलीपैड बनाया गया है. कार्यक्रम स्थल के चारों ओर बैरिकेडिंग किया गया है. ताकि जो भी लोग कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे, उन्हें मुख्य गेट से प्रवेश करना होगा. गुरुवार को एसडीपीओ आनंद विकास लागुरी, प्रशिक्षु डीएसपी चंद्रशेखर, साइबर डीएसपी अशोक राम, सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल कार्यक्रम स्थल पर तैयारी का जायजा लिया. वहीं भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल भी गुरुवार को मेझिया पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित जनसभा कार्यक्रम को लेकर तैयारी का मुआवना किया. बताया कि भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन के पक्ष में गृह मंत्री मेझिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, जिलाध्यक्ष सुमित शरण, पूर्व जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह, हरिमोहन मिश्रा, रणजीत राणा आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola