जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, शिकायत दर्ज

मिहिजाम थाना क्षेत्र के भागा गांव में दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गयी. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करायी है.
मिहिजा. मिहिजाम थाना क्षेत्र के भागा गांव में दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गयी. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करायी है. एक पक्ष में भागा गांव निवासी सनातन मुर्मू, पिता नंदलाल मुर्मू ने सनातन मुर्मू, विशेश्वर मुर्मू, अजीत मुर्मू, लखन मुर्मू व सनातन मुर्मू की पत्नी, पूरन चंद्र हांसदा, बोदका टुडू, वारिश हेंब्रम, सुरेश मुर्मू व सुरेश मुर्मू के भाई के खिलाफ नजायज मजमा लगाकर जान से मारने की नीयत से मारपीट का आरोप लगाया है. वहीं दूसरे पक्ष के सनातन मुर्मू, पिता स्वर्गीय विंदेश्वरी मुर्मू ने अमरदीप मुर्मू, प्रदीप मुर्मूू सहित अन्य के खिलाफ जान से मारने की नीयत से मारपीट करने की शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




