पहले कंटेनर फिर पिकअप पलटी,चापुड़िया में 24 घंटे में दो हादसे

Updated:
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त वाहन व सड़क पर बिखरे टमाटर. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फतेहपुर के चापुड़िया गांव में सड़क का एक मोड़ लगातार हादसों का कारण बन रहा है. पिछले 24 घंटों में ही एक चावल लदे कंटेनर और एक टमाटर पिकअप वैन के पलटने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है. ग्रामीण लंबे समय से सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, फतेहपुर: गोविंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाइवे पर बिंदापाथर थाना क्षेत्र के चापुड़िया गांव के समीप सड़क का एक मोड़ लगातार हादसों का कारण बन रहा है. 24 घंटे के भीतर एक ही स्थान पर दो वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होकर पलटने से स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गयी है.

विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, उक्त स्थल पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जान तक जा चुकी है. इसके बावजूद अब तक यहां स्थायी सड़क सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है.

पहले चावल लदा कंटेनर पलटा

गुरुवार देर शाम चावल लदा कंटेनर (डब्ल्यूबी 23 एफ 0509) उक्त स्थान पर अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना के बाद कंटेनर सड़क के करीब आधे हिस्से में पड़ा रहा, जिससे वहां से गुजरने वाले वाहनों को परेशानी हुई.

इसके अगले दिन शुक्रवार रात इसी स्थान पर टमाटर लदा पिकअप वैन (डब्ल्यूबी 37 ई 0281) भी दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया. हादसे के बाद पिकअप में लदे टमाटर सड़क पर बिखर गये.

सड़क पर खड़े कंटेनर के कारण पलटी पिकअप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वैन जामताड़ा की ओर से आ रही थी, जबकि सामने से एक अन्य वाहन दुमका की ओर से आ रहा था. इसी दौरान दोनों वाहन उक्त स्थान पर आमने-सामने आ गये.

सड़क के आधे हिस्से में पहले से कंटेनर पड़े रहने के कारण पिकअप चालक को वाहन संभालने में परेशानी हुई. इसके बाद पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गयी. घटना के बाद सड़क पर टमाटर बिखर गये.

सूचना मिलने पर बिंदापाथर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की.

यह भी पढ़ें:

AI ऐप से दूर होगी भाषा की बाधा,बच्चे बोलेंगे संताली, शिक्षक समझेंगे हिंदी

ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग

लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सड़क सुरक्षा के उपाय करने की मांग की है. झामुमो पंचायत अध्यक्ष कुंदन कुमार चौधरी ने उक्त स्थल पर अविलंब ब्रेकर लगाने की मांग की.

उन्होंने कहा कि इस स्थान पर पहले भी कई लोग सड़क हादसों में जान गंवा चुके हैं और लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं. ऐसे में किसी बड़े हादसे का इंतजार करना उचित नहीं है.

उन्होंने प्रशासन से तत्काल स्थल का निरीक्षण कर ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर और अन्य सड़क सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि वाहनों की रफ्तार नियंत्रित हो और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola