हेलमेट पहनें, नियम मानें... फतेहपुर में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने छेड़ी मुहिम
जागरूकता अभियान चलाते पुलिस | Prabhat Khabar Network
फतेहपुर में पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण जागरुकता अभियान चलाया है. इस अभियान का उद्देश्य वाहन चालकों और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति सचेत करना है.
प्रतिनिधि, फतेहपुर : पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह के निर्देशानुसार शुक्रवार को फतेहपुर थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी अमर सिंह तापेय ने किया. इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों एवं आमजनों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया. लोगों से वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित तरीके से वाहन परिचालन करने की अपील की गई.
सावधानी से वाहन चलाने की अपील
पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है. अभियान के दौरान लोगों को सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और सड़क पर अन्य वाहन चालकों एवं राहगीरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने के लिए प्रेरित किया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए