101 दीपों से जगमगाया मंदिर, केक काटकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
बच्चों को केक खिलाते हरिमोहन मिश्रा | Prabhat Khabar Network
सहरडाल गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 101 दीप जलाकर और केक काटकर उत्साहपूर्वक मनाया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना की गई और सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ हुआ.
जामताड़ा : जामताड़ा प्रखंड के गोराईनाला मंडल अंतर्गत सहरडाल गांव में गुरुवार को भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरिमोहन मिश्रा ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत हरि मंदिर परिसर में महिला मंडली के भजन-कीर्तन एवं शिव चर्चा से हुई. महिलाओं ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की. इसके बाद हरिमोहन मिश्रा, मंडल अध्यक्ष गिरधारी मंडल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने हरि मंदिर परिसर में 101 दीप जलाकर पूजा-अर्चना की.
केक काटकर बांटी मिठाई
इसके बाद बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों के साथ केक काटकर मिठाई बांटी गई. हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा की ओर से एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई है. इस दौरान सेवा कार्य, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता एवं सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी. मौके पर चंपा पाल, काजल पाल, सूरज पाल, बालाराम पाल, जयदेव पाल, उत्तम हेम्ब्रम, अविता हांसदा, कृष्णा मंडल, सुषमा पाल, अंजू पाल, निभा घाटी, बैसाखी पाल सहित अन्य उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए