नशामुक्ति का संदेश लेकर तिलाबनी पहुंचे पीएम श्री विद्यालय के विद्यार्थी

Updated:
विज्ञापन

नुक्कड़ सभा प्रस्तुत करते कलाकार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय पट्टाजोरी के छात्रों ने तिलाबनी गांव में नशामुक्ति का संदेश दिया. ग्राम सभा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक और फेरी निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा. ग्राम सभा कार्यक्रम के तहत नशामुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता अभियान के क्रम में पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय पट्टाजोरी के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को ग्राम तिलाबनी में नशाखोरी के खिलाफ नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया. नाटक से पहले विद्यार्थियों ने स्लोगन के साथ गांव में फेरी निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया और कार्यक्रम देखने के लिए आमंत्रित किया. इस दौरान “गांव-गांव में संदेश पहुंचाएं, नुक्कड़ नाटक देखने आएं” जैसे स्लोगन लगाए गए.

विज्ञापन

नुक्कड़ नाटक से बताए दुष्परिणाम

ग्राम सभा कार्यक्रम के समन्वयक भवेश कुमार के निर्देशन में विद्यार्थियों ने नशे के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया. मुख्य कलाकारों में काजल, डोली, प्रिंस, रूपा, प्रियंका व कृष्णम शामिल रहे. सहयोगी कलाकारों में शिवानी, ज्योत्सना, साहना, मुस्कान, खुशी व अनीता ने भूमिका निभायी. सहायक शिक्षक अवधेन्द्र प्रताप सिंह व मुखिया सनातन जी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola