शहीद पुलिस कर्मियों को दी गयी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

पुलिस संस्मरण दिवस पर मिहिजाम थाना परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मिहिजाम. पुलिस संस्मरण दिवस पर मिहिजाम थाना परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर उपस्थित जवानों ने शहीद पुलिस कर्मियों को सलामी दी एवं दो मिनट का मौन रखा. थाना प्रभारी ने कहा कि 21 अक्तूबर को श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर देशभर में शहीद हुए अपने जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. यह शहीदी दिवस हमें अपने देश और फर्ज के लिए सब कुछ न्योछावर करने की प्रेरणा देती है. मौके पर एएसआइ ब्रिजन राम, एएसआइ विनय दुबे, एएसआइ प्रवीण सिंह, एएसआइ अरुण मलिक आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola