कुंडहित प्रखंड में बूथ संख्या 155 में सबसे ज्यादा हुआ मतदान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Nov 2024 9:23 PM

विज्ञापन

कुंडहित प्रखंड ने अंतिम चरण हुए मतदान में प्रखंड के मतदाताओं ने नया रिकॉर्ड कायम किया है.

विज्ञापन

कुंडहित. झारखंड विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण में हुए मतदान में प्रखंड के मतदाताओं ने नया रिकॉर्ड कायम किया है. छह प्रखंडों वाले जामताड़ा जिले के कुंडहित में सर्वाधिक मतदान किया गया है. कुंडहित में 81.84 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया. 96 बूथों वाले कुंडहित प्रखंड के 66560 में से 54473 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया. मतदान केंद्रों पर 93 प्रतिशत तक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है. माझगड़िया स्थित मतदान केंद्र संख्या- 155 में सर्वाधिक 93.02 प्रतिशत मतदान हुआ. यहां कुल 602 मतदाताओं में से 560 मतदाताओं ने मतदान किया. वहीं सबसे कम पालाजोड़ी स्थित मतदान केंद्र संख्या 136 मध्य विद्यालय पालाजोड़ी पश्चिम भाग पर हुआ. जहां 70.76 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया. यहां 561 में से 397 मतदाताओं ने मतदान किया. कुंडहित प्रखंड सहित नाला विधानसभा सीट के मतदाता मताधिकार के मामले में काफी जागरूक हैं. पिछले कई चुनावों से क्षेत्र में 70 फीसदी से अधिक मतदान होता आया है. इस बार के चुनाव में कुंडहित प्रखंड में 81.84 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान कर रिकॉर्ड कायम कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola