शिक्षकों ने की विभिन्न ग्रेडों में प्रोन्नति देने की मांग
शिक्षक संघ जामताड़ा इकाई ने डीएसइ राजेश कुमार पासवान से प्राथमिक शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर वार्ता की.
जामताड़ा. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा इकाई ने डीएसइ राजेश कुमार पासवान से प्राथमिक शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर वार्ता की. शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने 2003-04 बैच के शिक्षकों की प्रथम नियुक्ति तिथि 22 दिसंबर 2003 नोटेशनल तिथि है से सभी शिक्षकों को विभिन्न ग्रेडों में प्रोन्नति देने की मांग की. इसको लेकर डीएसइ मांग पत्र सौंपा. डीएसइ ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और इसका निराकरण करने का आश्वासन दिया. मौके पर जिलाध्यक्ष महेश्वर घोष, महासचिव हरि प्रसाद राम, संगठन मंत्री द्वारिका राम, संयुक्त सचिव अमरनाथ दास, उपाध्यक्ष संजय सिंह, विद्या सागर, सुब्रत चौथरी, रामचंद्र प्रसाद, कृष्णा रजक, मुकेश कुमार शर्मा, सुभाष कुमार, रणजीत कुमार, रंजीत डे, सरोज खरवार, धर्मवीर भारती आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए