डुमरिया गांव में अवैध बीयर के साथ दुकानदार गिरफ्तार

पुलिस ने डुमरिया गांव में एक किराना दुकान से भारी मात्रा में अवैध बीयर बरामद करते हुए दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है.
बिंदापाथर. पुलिस ने डुमरिया गांव में एक किराना दुकान से भारी मात्रा में अवैध बीयर बरामद करते हुए दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी बालाजी राजहंस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डुमरिया गांव में दीपक दत्ता के किराना दुकान में छापेमारी की गयी. विभिन्न कंपनियों के करीब साढ़े पंद्रह हजार रुपए का बीयर बरामद हुआ है. बरामद 63 बोतल में से 14 केन बीयर है. बताया कि दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस संबंध में बिंदापाथर थाना कांड संख्या 80/24 दर्ज करते हुए दीपक दत्ता को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने आरोपी को जामताड़ा न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




