एनएच-19 पर लूट का विरोध किया तो नाइट गार्ड पर दागीं दो गोलियां, वीडियो बनाने लगा तो भागे नकाबपोश

Updated:
विज्ञापन

AI-generated काल्पनिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक नाइट गार्ड को लूट का विरोध करने पर गोली मार दी गई. घायल गार्ड ने बदमाशों का वीडियो बनाने की कोशिश की, जिससे वे भाग गए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

विज्ञापन

मिहिजाम : राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर शनिवार देर रात लूट की कोशिश के दौरान बदमाशों ने एक नाइट गार्ड पर फायरिंग कर उसे घायल कर दिया. घटना सीमावर्ती प. बंगाल के सालानपुर थाना क्षेत्र में आसनसोल-सालानपुर मार्ग पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के समीप हुई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

बदमाशों ने बाइक से घेरकर रोका

जानकारी के अनुसार प. बंगाल के रूपनारायणपुर थाना क्षेत्र के धांगुड़ी गांव निवासी हरिदास लायक (43) आसनसोल स्थित श्रीहरि ग्लोबल स्कूल में नाइट गार्ड हैं. शनिवार रात वह बाइक से ड्यूटी के लिए आसनसोल जा रहे थे. दिल्ली पब्लिक स्कूल के समीप एनएच-19 पर पहुंचते ही एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवकों ने उन्हें घेर कर रोक लिया.

बैग छीनने का किया प्रयास

बदमाशों ने उनका बैग छीनने का प्रयास किया. हरिदास ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने अचानक दो राउंड फायरिंग कर दी. एक गोली उनके पैर में लगी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े.

घायल होने के बाद भी वीडियो बनाने का प्रयास

घायल होने के बावजूद हरिदास ने हिम्मत नहीं छोड़ी और बदमाशों की गतिविधियों का मोबाइल से वीडियो बनाने का प्रयास किया. प्रतिरोध और धक्का-मुक्की के बीच बदमाश घबरा गए और मौके से फरार हो गए.

मौके से कारतूस का खोखा बरामद

घटना की सूचना मिलते ही सालानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौके से कारतूस का एक खोखा बरामद किया है. घायल हरिदास को तत्काल आसनसोल के ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान में जुटी है. बताया गया कि हरिदास के बैग में खाने-पीने का सामान और कपड़े थे. मामूली सामान के लिए गोली चलाए जाने से परिजन भी हैरान हैं. पुलिस लूट की कोशिश के साथ हमले के अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola