अवैध खनन पर डीसी का कड़ा रुख, एसडीओ से थाना प्रभारियों तक को नियमित जांच का आदेश
वर्चुअल बैठक करते डीसी आलोक कुमार | Prabhat Khabar Network
जामताड़ा डीसी आलोक कुमार ने अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. उन्होंने अधिकारियों को नियमित स्थलीय जांच कर नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. साथ ही, 30 सितंबर तक घाटों की बंदोबस्ती प्रक्रिया भी पूरी करने का आदेश दिया है.
जामताड़ा : डीसी आलोक कुमार ने अपने आवासीय कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से विकासात्मक एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा बैठक की. बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति और राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गयी.
भूमि अधियाचना मामलों में तेजी लाने का निर्देश
भूमि अधियाचना से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए डीसी ने संबंधित विभाग एवं कार्यकारी एजेंसी को निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रॉपर चैनल से संचिका प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. भू-अर्जन से संबंधित मामलों में एनओसी, एफआरए समेत अन्य लंबित मामलों में अनावश्यक विलंब नहीं करने और निर्धारित समय-सीमा में निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा.
डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि विकासात्मक एवं जनोपयोगी योजनाओं के क्रियान्वयन में भूमि संबंधी मामलों के कारण किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए.
अवैध खनन पर नियमित जांच के निर्देश
डीसी ने अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए एसडीओ, जिला खनन पदाधिकारी, अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर स्थलीय जांच करने का निर्देश दिया.
उन्होंने अवैध गतिविधियों के खिलाफ नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने तथा पूर्व में जारी रैंडम रेड एवं स्थलीय जांच के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा.
30 सितंबर तक घाटों की बंदोबस्ती पूरी करने का निर्देश
डीसी ने घाटों की बंदोबस्ती से संबंधित लंबित प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी करने का निर्देश दिया.
ऑनलाइन जुड़े पदाधिकारी
मौके पर डीडीसी असीम किस्पोट्टा, आईटीडीए निदेशक जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, सिविल सर्जन डॉ एसके मिश्र समेत जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी ऑनलाइन जुड़े थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए