मिहिजाम में 80 फीट ऊंचे पंडाल में विराजेंगे गणपति, 11 लाख के बजट से भव्य आयोजन

Updated:
विज्ञापन

मिहिजाम में आकर्षक पंडाल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मिहिजाम में गणेश चतुर्थी का उत्सव पूरे शबाब पर है. बेसिक स्कूल परिसर में 11 लाख रुपये के बजट से 80 फीट ऊंचे पंडाल में गणपति की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी. सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ मेले का भी आनंद लें.

विज्ञापन

मिहिजाम : गणेश चतुर्थी को लेकर मिहिजाम नगर में उत्सवी माहौल है. बेसिक स्कूल परिसर में भगवान गणेश की पूजा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. रविवार को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना शुरू होगी. पूजा को लेकर आकर्षक पंडाल, विद्युत सज्जा और मेला परिसर को अंतिम रूप दे दिया गया है.

विज्ञापन

11 लाख रुपये के बजट से आयोजन

आयोजन समिति के अनुसार करीब 11 लाख रुपये के बजट से गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष पूजा परिसर में 80 फीट ऊंचा और 75 फीट चौड़ा भव्य पंडाल तैयार किया गया है. पंडाल श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा.

मेले में दुकानें और मनोरंजन के साधन

पूजा परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया है, जहां विभिन्न प्रकार की दुकानें, खान-पान के स्टॉल और मनोरंजन के साधन लगाए गये हैं.

बंगाल समेत आसपास से पहुंचेंगे श्रद्धालु

समिति के सदस्यों ने बताया कि मिहिजाम के अलावा पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.

सीसीटीवी और स्वयंसेवकों की तैनाती

पूरे परिसर में पर्याप्त रोशनी, सीसीटीवी कैमरे और स्वयंसेवकों की तैनाती की गयी है. पुलिस प्रशासन की निगरानी में पूजा एवं मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयारी है.

पूजा समिति के कमल गुप्ता, संदीप शर्मा, बाबू गिरी, विजय कृष्ण शाव, विजय कुमार सोनी, सुरेश राय, बालमुकुंद रविदास समेत अन्य सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola