ePaper

राजस्व ग्राम प्रधानों ने बैठक में ली मतदान करने की शपथ

Updated at : 03 May 2024 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्व ग्राम प्रधानों ने बैठक में ली मतदान करने की शपथ

अंचल सभागार में राजस्व ग्राम प्रधानों की मासिक बैठक हुई

विज्ञापन

फ़ोटो – 05 मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल ग्राम प्रधान नारायणपुर. अंचल सभागार में शुक्रवार को राजस्व ग्राम प्रधानों की मासिक बैठक हुई. बैठक में संगठन के विस्तार, ग्राम प्रधान और उनके सहयोगियों के अधिकार पर चर्चा की गयी. स्वीप के तहत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. इसमें ग्राम प्रधान व उनके सहयोगियों ने भाग लिया. इस दौरान ग्राम प्रधानों ने एक जून को लोकसभा चुनाव में मतदान करने की शपथ ली. ग्राम प्रधान शिवलाल मुर्मू ने कहा कि हम लोग बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेंगे, अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे. ताकि मतदान का प्रतिशत अच्छा हो सके. कहा कि हम लोग अपने राजस्व ग्राम के अधीन लोगों को मतदान के लिए जागरूक करेंगे, ताकि लोग मतदान केंद्रों में जाकर 1 जून को लोकसभा चुनाव में मतदान करें. आसपास के नए मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे. मौके पर ग्राम प्रधान अशोक ओझा, नरेश सोरेन, अमर मंड़ल, गौरीशंकर तिवारी, नीरा राय मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola