पुलिस ने प्रसादपुर में चला नशामुक्त भारत अभियान

Edited by JIYARAM MURMU
Updated:
विज्ञापन

कुंडहित. पुलिस ने नशामुक्त भारत निर्माण को लेकर बुधवार को प्रसादपुर में जागरुकता अभियान चलाया.

विज्ञापन

कुंडहित. पुलिस ने नशामुक्त भारत निर्माण को लेकर बुधवार को प्रसादपुर में जागरुकता अभियान चलाया. इस दौरान ग्रामीणों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशे से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराना है. एएसआइ निताई दास ने बताया कि नशा खतरनाक बीमारी है. नशा करने वाला व्यक्ति परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि समाज के लिए बोझ बन जाता है. नशा हमारे शरीर की शक्ति खत्म कर उसे बीमारियों का घर बना देता है. नशा अच्छे-भले शरीर को कंकाल बना देता है. हमें स्वयं भी व दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए. नशा से कई परिवार उजड़ चुके हैं. ऐसे में हमें हम स्वयं नशा नहीं करेंगे और दूसरों को भी नहीं करने देंगे का संकल्प लेना होगा. ऐसा करके हम स्वस्थ समाज की नींव रख सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola