पुलिस ने दो वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नारायणपुर. पुलिस ने बुधवार को दो वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

नारायणपुर. पुलिस ने बुधवार को दो वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मुंगियामारनी गांव के अताउल अंसारी वर्ष 2013 के किसी मामले में अभियुक्त था. न्यायालय द्वारा बुलाए जाने पर प्रस्तुत नहीं होने के कारण वारंट जारी हुआ, जबकि दिघारी गांव के सरफराज मियां को भी किसी मामले में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होना था, लेकिन इन्होंने भी न्यायालय के आदेश की अवहेलना की, जिस कारण वारंट जारी हुआ. यह भी 2021 के किसी मामले के अभियुक्त हैं. पुलिस ने छापेमारी कर दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया. यह छापेमारी थाना प्रभारी मुराद हसन के नेतृत्व में की गयी. थाना प्रभारी ने कहा कि यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा. इस अभियान के दौरान लंबे समय से फरार चल रहे हैं. अभियुक्त की गिरफ्तारी होनी है एवं न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाना है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola