स्वच्छता ही सेवा के तहत चिरेका में किया गया पौधरोपण

चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है. शनिवार को पौधरोपण किया गया.
मिहिजाम. चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है. शनिवार को रेलनगरी के सिमजुरी/स्ट्रीट संख्या 89, एरिया-7 के क्रॉस रोड-46 में पौधरोपण किया गया. पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र में हरियाली के विस्तार को लेकर चिरेका महाप्रबंधक हितेंद्र मल्होत्रा के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया. इस अवसर पर चिरेका के विभिन्न विभागों के प्रधान अध्यक्ष, वरीय अधिकारी आदि मौजूद थे. स्वभाव स्वच्छता-संस्कार के उद्देश्य के साथ स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 22 सितंबर को रेल नगरी के शॉप फ्लोर, अस्पताल और स्टोर डिपो में श्रमदान कर साफ-सफाई अभियान चलाया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




