झारखंड आंदोलनकारियों ने जयपाल सिंह को किया याद

Updated:
विज्ञापन

जामताड़ा कोर्ट परिसर में शुक्रवार को झारखंड आंदोलनकारियों ने झारखंड के प्रणेता मारांग गोडके स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा की 122वीं जयंती मनाई.

विज्ञापन

जामताड़ा. जामताड़ा कोर्ट परिसर में शुक्रवार को झारखंड आंदोलनकारियों ने झारखंड के प्रणेता मारांग गोडके स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा की 122वीं जयंती मनाई. इस अवसर पर आंदोलनकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया. वहीं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर भी शोक सभा का आयोजन किया. इस दौरान दो मिनट का मौन रखा. झारखंड आंदोलन सेनानी नंदलाल सोरेन ने कहा कि स्वर्गीय जयपाल सिंह मुंडा देश में आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए जो आवाज बुलंद की, उसकी गूंज अभी भी सुनी जा सकती है, जब भी आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की बात होती है, जयपाल सिंह मुंडा का जिक्र हमेशा होता है. वे झारखंड अलग राज्य के लिए लड़नेवाले अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं में एक रहे. उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है. वे देशभर के आदिवासियों के लिए प्ररेणा स्त्रोत थे और रहेंगे. मौके पर रोबिन मिर्धा, महेंद्र टुडू, विमल टुडू, जीतन हांसदा, जगन्नाथ पंडित, साकेश सिंह, अशोक मरांडी, बृजेंद्र मुर्मू, राजेश सेन आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola