परिवारवाद की राजनीति से जामताड़ा को मिलेगी मुक्ति : सीता सोरेन

Updated:
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने नारायणपुर में पार्टी कार्यालय उद्घाटन किया

विज्ञापन

नारायणपुर. इस बार जामताड़ा विधानसभा में कमल खिलेगा. चारों तरफ भाजपा की लहर है. जनता को अब परिवारवाद की राजनीति से मुक्ति चाहिए. अब यहां की जनता झूठ की वाहवाही लूटने वाले नेता से ऊब चुकी है. ये बातें जामताड़ा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने नारायणपुर में पार्टी कार्यालय उद्घाटन के दौरान कही. उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग झूठ की हवा बना रहे हैं कि हमारी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता और नेता उनके खेमे में जा रहे हैं, जबकि हकीकत यह है कि ऐसा कुछ हो ही नहीं रहा है. थोड़ा बहुत जो कोई रुठे थे, उन्हें मना लिया गया है. सभी कार्यकर्ता एक ही लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं. जामताड़ा में कमल खिलाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि लगातार जनसंपर्क अभियान चल रहा है. इस दौरान लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष दीपक सिन्हा, भाजपा नेता विनोद मंडल, आनंद पोद्दार, सुनील मरांडी, सुशील पोद्दार, संजय पोद्दार, सरजू पंडित, चक्कू चंद्र दास समेत अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola