ePaper

घर-घर जाकर मतदाता को मतदान के लिए करें जागरूक : सीओ

Updated at : 18 Oct 2024 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
घर-घर जाकर मतदाता को मतदान के लिए करें जागरूक : सीओ

करमाटांड़ प्रखंड सभागार में शुक्रवार को अंचल अधिकारी चोनाराम हेंब्रम की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में प्रखंड के सुपरवाइजर एवं बीएलओ मौजूद थे.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड सभागार में शुक्रवार को अंचल अधिकारी चोनाराम हेंब्रम की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में प्रखंड के सुपरवाइजर एवं बीएलओ मौजूद थे. अंचल अधिकारी ने सुपरवाइजर एवं बीएलओ को हिदायत दी कि घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करते हुए फोटो अपलोड करना है. वैसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में अभी तक नहीं चढ़ा है और वह योग्य है तो उसका नाम और फोटो लेकर मतदाता पहचान पत्र बनवायें. मतदान केंद्रों को चुस्त-दुरुस्त करवाने की बात कही. मतदान केंद्रों में बिजली, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें. अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए सभी मतदाताओं को जागरूक करना है. दिव्यांग मतदाताओं के लिए अलग से व्यवस्था करनी है. घर से उसे मतदान केंद्रोंतक लाना एवं उनका मतदान होने के बाद उसे घर तक भी पहुंचना है. मौके पर संतोष कुमार मंडल, तारा शंकर मंडल, कृष्ण कुमार मंडल, श्रीलाल पंडित, रिंटू राणा, अनिरुद्ध सेन, ज्योति मरांडी, अनीता टुडू आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola