गणेश मेला में बच्ची की साइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Updated:
विज्ञापन

साइकिल चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गणेश मेला में भीड़ का फायदा उठाकर नीली टी-शर्ट पहने युवक ने बच्ची की साइकिल चुराई. घटना CCTV में कैद होने से आरोपी की पहचान में मदद मिली.

विज्ञापन

जामताड़ा : जामताड़ा के गांधी मैदान स्थित गणेश मेला परिसर में मंगलवार को गणेश प्रतिमा के दर्शन करने पहुंची एक बच्ची की साइकिल चोरी हो गई. दक्षिणबहाल निवासी बच्ची साइकिल में ताला लगाकर उसे पंडाल के बाहर खड़ी कर गणपति का दर्शन करने गई थी. इसी दौरान मौका पाकर एक युवक साइकिल लेकर फरार हो गया. चोरी की पूरी वारदात पंडाल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

विज्ञापन

नीली टी-शर्ट और लाल गमछे में घूमता रहा युवक

सीसीटीवी फुटेज में नीली टी-शर्ट और सिर पर लाल गमछा बांधे युवक साइकिल के आसपास काफी देर तक घूमता नजर आ रहा है. बच्ची के पंडाल में जाते ही वह साइकिल का पिछला पहिया उठाकर उसे लेकर निकल गया.

पूर्णाहुति में व्यस्त थे समिति के सदस्य

घटना के समय पूजा समिति के अधिकांश सदस्य पूर्णाहुति कार्यक्रम में व्यस्त थे. दर्शन के बाद साइकिल गायब देख बच्ची रोने लगी. घटना के बाद मेला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. समिति ने फुटेज के आधार पर कार्रवाई की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola