सीएम मईयां सम्मान योजना के लिए फॉर्म का किया वितरण
सीओ अबिश्वर मुर्मू ने मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के सदर प्रखंड में बेहतर क्रियान्वयन एवं योग्य लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने के लिए अंचल कार्यालय में आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच फॉर्म का वितरण किया.
जामताड़ा. झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के सदर प्रखंड में बेहतर क्रियान्वयन एवं सभी योग्य लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने के लिए अंचल कार्यालय के सभागार में सीओ अबिश्वर मुर्मू ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के बीच फॉर्म का वितरण किया. सीओ ने सेविकाओं को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी लाभुक इस योजना से वंचित न रहे. जामताड़ा नगर पंचायत के लिए दुलाडीह नगर भवन में, मिहिजाम में नगर परिषद के लिए हांसीपहाड़ी मिहिजाम में कैंप लगेगा. ग्रामीण क्षेत्र के सभी पंचायतों में तीन से 10 अगस्त तक कैंप लगेगा. मिहिजाम नगर परिषद में 20 वार्ड है. जामताड़ा नगर पंचायत में 16 वार्ड है, जिसके लिए वार्ड वार तिथि निर्धारित की जायेगी. मौके पर अशोक चौधरी, मनोज मंडल, शाहिद सहित अन्य थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए