जामताड़ा : एफएलसी ने गुरुकुल में बचत खाते के बारे में दी जानकारी

Published by : JIYARAM MURMU Updated At : 21 Jan 2026 8:32 PM

विज्ञापन

जामताड़ा. झारखंड ग्रामीण बैंक, जामताड़ा शाखा ने कल्याण गुरुकुल में वित्तीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया.

विज्ञापन

जामताड़ा. झारखंड ग्रामीण बैंक, जामताड़ा शाखा ने कल्याण गुरुकुल में वित्तीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया. बैंक के एफएलसी प्रशांत कुमार ने बचत खाते एवं प्रधानमंत्री सामाजिक सुरक्षा स्कीम के तहत पीएमएसबीवाइ, पीएमजेजेबीवाइ, एपीवाइ के बारे में विस्तार से बताया. साथ ही साइबर क्राइम व उससे बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने साइबर धोखाधड़ी हो जाने पर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करने के बारे में बताया. मौके पर जामताड़ा शाखा के फील्ड ऑफिसर अनुपमा कुंडु ने बैंक आरडी, एफडी, एसआइपी व बैंक के विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया. मौके पर कल्याण गुरुकुल संस्थान के ट्रेनर मिलन विश्वास, भानु तिवारी, वार्डन मीना महराई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola