कोड़राबाद गांव में पोल्ट्री फार्म में ली आग, 2200 मुर्गी जली
कोड़राबाद गांव के एक पोल्ट्री फार्म में आग लग जाने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गया.
नाला. कोड़राबाद गांव के एक पोल्ट्री फार्म में आग लग जाने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गया. पीड़ित लाखपति मंडल ने बताया कि रविवार की रात पोल्ट्री फार्म में अचानक आग लग जाने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गया. आग लगने के कारण पूछे जाने पर बताया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से पोल्ट्री फार्म में आग लग गई. इस आग से पोल्ट्री फार्म में रखे 2200 मुर्गियां तथा इनवर्टर, किड्स ड्रिंकर, एसबेस्टस सहित पुरा घर आग में जल गया. हो हल्ला के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया. पीड़ित लाखपति मंडल ने बताया कि लगभग सात लाख रुपे का नुकसान हुआ है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए