एफसीआइ गोदाम में केंद्रीय पूल राइस के स्टॉक की हुई जांच

Author Nikesh Kumar|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन
एफसीआइ गोदाम में केंद्रीय पूल राइस के स्टॉक की हुई जांच

निरिक्षण करती विशेष टीम | Prabhat Khabar Network

नारायणपुर स्थित एफसीआई गोदाम में देवघर की विशेष टीम ने केंद्रीय पूल राइस के स्टॉक और रखरखाव का भौतिक सत्यापन किया। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नारायणपुर. प्रखंड परिसर स्थित एफसीआइ गोदाम का बुधवार को एफसीआइ देवघर शाखा की विशेष टीम ने निरीक्षण किया. केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए केंद्रीय पूल राइस (नॉन-एफआरके चावल) की स्थिति का आकलन करने के लिए यह जांच की गयी. टीम ने गोदाम में उपलब्ध चावल के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने के साथ-साथ विभिन्न अभिलेखों की भी गहन जांच की. निरीक्षण दल में एफसीआई देवघर शाखा के इंद्रजीत बनर्जी एवं राजू कुमार शामिल थे. अधिकारियों ने गोदाम में रखे केंद्रीय पूल राइस के भंडारण, रखरखाव और स्टॉक की स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान स्टॉक रजिस्टर, इनवर्ड रजिस्टर समेत अन्य आवश्यक अभिलेखों का मिलान किया गया. टीम ने खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण और रिकॉर्ड संधारण की प्रक्रिया का भी बारीकी से निरीक्षण किया. अधिकारियों ने बताया कि विभागीय निर्देश के तहत राज्य के विभिन्न गोदामों की जांच की जा रही है. केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए नॉन-एफआरके चावल की उपलब्धता, भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का आकलन करना इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य है. मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजू रंजन, सहायक गोदाम प्रबंधक जयदेव मुर्मू, कंप्यूटर ऑपरेटर इमरान अंसारी आदि थे.

विज्ञापन
निकेश कुमार

लेखक के बारे में

By निकेश कुमार

निकेश कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. जलालगढ़ (पूर्णिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola