दो क्विंटल महुआ जब्त, भट्ठे को किया ध्वस्त

Updated:
विज्ञापन

प्रभात इंपैक्ट : उत्पाद विभाग की कार्रवाई में मिली सफलता

विज्ञापन

प्रभात इंपैक्ट . उत्पाद विभाग की कार्रवाई में मिली सफलता फोटो – 11 सुपाईडीह में ध्वस्त भट्ठे, 12 प्रभात खबर में छपी कटिंग संवाददाता, जामताड़ा उत्पाद विभाग की ओर से रविवार को जामताड़ा थाना क्षेत्र के सुपाईडीह गांव स्थित माड़ी अड्डा में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान माड़ी अड्डा से दो किलोग्राम पंचवाई महुआ को जब्त किया है. साथ ही छापेमारी के दौरान चूल्हा भट्ठे काे भी नष्ट किया गया. इस दौरान फरार संचालक को चिह्नित किया गया है. बतादें कि सुपाईडीह गांव में काफी समय पर अवैध चुलाई शराब व भट्ठी का संचालन हो रहा है, जिसको लेकर आपके लोकप्रिय अखबार प्रभात खबर ने प्रमुखता से रविवार के अंक में उत्पाद विभाग के सिरदर्द बना चुलाई का अवैध धंधा नामक शीर्षक प्रकाशित किया था. इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम सुपाईडीह गांव पहुंचकर कार्रवाई की. छापामारी दल में शामिल उत्पाद विभाग के प्रभारी अवर निरीक्षक विकास कुमार निराला, सहायक अवर निरीक्षक दुर्गा प्रसाद पांडेय, उत्पाद सहायक एवम होम गार्ड जवानों ने कार्रवाई की.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola