डीएवी में शिक्षा के बेहतर प्रबंध पर दिया गया जोर

Updated:
विज्ञापन
डीएवी में शिक्षा के बेहतर प्रबंध पर दिया गया जोर

जामताड़ा. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में स्थानीय शासी निकाय की बैठक हुई.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा में स्थानीय शासी निकाय की बैठक हुई. बैठक में विद्यालय के भावी योजनाओं का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसमें शिक्षा का बेहतर प्रबंध, शिक्षकों के लिए बेहतरीन सुविधा, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए लाभदायक योजनाओं का उल्लेख किया गया.इसमें निकाय के अध्यक्ष कपीश परशुरामका, डॉ प्रवीर हाजरा, क्षेत्रीय निदेशक सह प्रबंधक, सीबीएसइ प्रतिनिधि प्रीति श्रीवास्तव प्राचार्य नवोदय विद्यालय जामताड़ा, प्रदीप कुमार गुप्ता, प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय जामताड़ा, डीएवी, सीसीएल गिरिडीह के प्राचार्य ओम पी गोयल, डीएवी चितरा के प्राचार्य डॉ राघवेंद्र तिवारी, डीएवी पाकुड़ के प्राचार्य विश्वदीप चक्रवर्ती, डीएवी महेशपुर के प्राचार्य संजय कुमार झा, डॉ राजदेव कुमार, शिक्षक प्रतिनिधि शामिल थे. सर्वप्रथम लाला लाजपत राय की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण किया गया. साथ ही स्वामी दयानंद सरस्वती एवं पूर्व अध्यक्ष स्व राम अवतार परशुरामका को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. प्राचार्य सह शासी निकाय के पदेन सचिव डॉ विजय कुमार ने वर्ष 2026 -2027 का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया. उन्होंने सत्र 2024-2025 की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. 2025-2026 के लिए निर्धारित लक्ष्य का ब्यौरा दिया. शांति पाठ के साथ बैठक संपन्न हुई.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola