शिक्षित बेटियां पूरे परिवार व समाज को संवारती हैं : डॉ इरफान

Updated:
विज्ञापन
शिक्षित बेटियां पूरे परिवार व समाज को संवारती हैं : डॉ इरफान

जामताड़ा. अल्पसंख्यक बालिका मदरसा जामिया मिस्बाह लिल बनात, पत्थरचापड़ा धांधड़ा में कुरान मजीद सस्वर पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा में कुरान मजीद सस्वर पाठ प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिनिधि, जामताड़ा. अल्पसंख्यक बालिका मदरसा जामिया मिस्बाह लिल बनात, पत्थरचापड़ा धांधड़ा में कुरान मजीद सस्वर पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. अध्यक्षता मौलाना अब्बास कासमी ने की. कार्यक्रम का उद्देश्य धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जागरुकता फैलाना रहा. बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ जैसे संदेशों के माध्यम से समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास किया गया. प्रतियोगिता जामिया मिस्बाह लिल बनात ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित की गई, जबकि नव मुस्कान फाउंडेशन ने इसमें सहयोग प्रदान किया. प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया. कुरान मजीद का सस्वर पाठ कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया. इस दौरान मंत्री डॉ इरफान अंसारी भी विशेष रूप से मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि कुरान मजीद की तालीम इंसान को सही रास्ता दिखाता है और समाज को बेहतर बनाता है. आज बेटियों की शिक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है, क्योंकि शिक्षित बेटी पूरा परिवार और समाज को संवारती हैं. वहीं नव मुस्कान फाउंडेशन के संस्थापक कौरेश अंसारी ने कहा कि समाज का तरक्की तभी संभव है जब हम शिक्षा के साथ-साथ अच्छे अखलाक को भी अपनाएं. मौके पर पसमांदा नेता मौलाना रकीब अंसारी, अलाउद्दीन अंसारी, झामुमो नेता डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी, शफीक अंसारी, शमीम अंसारी, हाफिज अलीमुद्दीन, मौलाना अजीमुद्दीन, मुफ्ती सिद्दिक, मौलाना मुस्तकीम, मौलाना मुमताज, हाफिज अख्तरुल इस्लाम, मौलाना अब्दुल हमीद, हाफिज रफीक राही, मौलाना मकसूद उर रहमान, मौलाना लियाकत, मौलाना मुख्तार, हाफिज कमरुद्दीन, अजहरुद्दीन अंसारी, इरशाद उल हक अर्शी, अकबर अंसारी, फुरकान अंसारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola